Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज:*अंकिता* प्रकरण पर*vip की गिरफ्तारी को लेकर* *कुमाऊं मंडल स्तरीय मार्च निकला*! पढ़ें: उधमसिंह नगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उधमसिंह नगर। रुद्रपुर में शनिवार को कुमाऊं मंडल स्तरीय युवा कांग्रेस का कार्यक्रम उत्तराखंड आंदोलन कह फिर याद तरोताजा कर रहा था! अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता रुद्रपुर में एकजुट होकर अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं के जोरदार नारे के साथ सड़क पर उतर आए जिन्होंने फिर एक बार राज्य आंदोलन के दौरान होने वाले जुलूस प्रदर्शन की यादों को फिर से जीवंत करने का काम किया।

कांग्रेस नेता कहते हैं प्रदेश में बीजेपी सरकार को नैतिकता के आधार पर सीबीआई जांच की घोषणा करनी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा।

कांग्रेस ने कहा भाजपा के नेता महिलाओं का इतना अपमान कर रहे हैं जितना कभी नहीं हुआ है! उन्होंने कहा एक द्रोपदी का चीर हरण हुआ तो महाभारत हो गया था यहां तो कितनी ही द्रोपदियों का चीर हरण हो रहा है इस स्थिति में प्रदेश केज जनता अब चुप बैठने वाली नहीं हैं।

Oplus_131072

कांग्रेस ने का जिसने पोल खोली उसको पुलिस खोज रही है जबकि अपराधी खुले घूम रहे हैं उनको बचाने के लिए पूरा तंत्र काम कर रहा है! कांग्रेस नेता कहते हैं जब तक vip जेल नहीं जाता और मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं होती आंदोलन पूरे राज्य ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस नेता खड़ा करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा जिला कार्यकारिणी में बिंदुखत्ता के नरेंद्र सहित कई नाम शामिल! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें