Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज*सीएम हेल्प लाइन में आने वाले मामलों का त्वरित गति से समाधान*! पढ़ें किससे करें जांच अधिकारी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/हल्द्वानी। सीएम हेल्पलाइन मामलों का त्वरित निस्तारण हो,जिलाधिकारी ने समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि शिकायतों का संतुष्टि के साथ निस्तारण हों इसके लिए संबंधित शिकायतकर्ता से भी फोन पर वार्ता की जाय जिससे समस्या का त्वरित समाधान हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत विभागों में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न विभागों में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की स्थिति, उनके समयबद्ध निस्तारण एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा, सड़क और खेल के विकास के लिए 130 करोड़ रुपये मंजूर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान विद्युत,लोक निर्माण विभाग,पेयजल निगम, जल संस्थान,नगर निगम,विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास, राजस्व,पुलिस, शिक्षा, विद्युत, पंचायती राज,खाद्य नागरिक आपूर्ति,श्रम, पर्यटन, सहकारिता विभागों में अधिक संख्या में लंबित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इन विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित समाधान व निस्तारण करते हुए शिकायत कर्ता से वार्ता भी करना सुनिश्चित करें। ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत बने।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *डीएम नैनीताल ने किया चार लोगों को जिला बदर*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता के किस गांव का किया जिला बदर...

समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग में विभिन्न तहसील स्तर पर सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन इन शिकायतों का निस्तारण करें, तथा स्वयं भी शिकायत कर्ता से वार्ता करें, जब तक वह संतुष्ट नहीं तब तक शिकायत को निस्तारित न समझा जाए।

साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम को क्षेत्रान्तर्गत नगर निकायों में प्राप्त शिकायतों की भी नियमित समीक्षा कर निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गम्भीरतापूर्वक लेते हुए समय पर निस्तारण करें।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, समस्त उपजिलाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें