

खटीमा। यहां दर्दनाक सड़क हादसा होने से युवा दुकानदार की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार झनकईया क्षेत्र के काला पुल के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवा दुकानदार महेंद्र बोरा की मौत हो गई।
वह नगर तराई निवासी थे और मेलाघाट रोड पर एल्युमिनियम चौखट व खिड़की बनाने की दुकान संचालित करते थे।
जानकारी के अनुसार, महेंद्र रात दुकान बंद करने के बाद एक रिश्तेदार के घर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान झनकईया के काला पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि उनके गले में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।लगातार बारिश और देर रात होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।
सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे युवक को पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व निकली विशाल शोभायात्रा*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने के लिए जन जागरण अभियान जारी*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…देखें vdo
देहरादून:जिले से बाहर पशुओं को लाने व ले जाने पर रोक, लम्पी रोग के बढ़ते प्रकोप से हरकत में आया प्रशासन…