Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सावन के प्रथम सोमवार को कहारा महादेव मंदिर सहित कई स्थानों पर लगी भीड़*! पढ़ें : लालकुआं आसपास…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़/बिंदुखत्ता/लालकुआं/शांतिपुरी। आज सावन के प्रथम सोमवार को हर जगह जय भोले की मित्रों सुनाई दे रहा था तो वहीं माताएं सुबह से ही शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जाने लगी थीं! व्रत धारण करने वाले सुबह से ही जल चढ़ाने मंदिर जाते देखे गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व निकली विशाल शोभायात्रा*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

सावन के प्रथम सोमवार को कहारा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए भक्तगण भगवान के ध्यान में लीन रहे। पंडित दया कृष्ण जोशी ने कहा भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करने वाले हैं!

बिंदुखत्ता के मां हाट कालिका माता मंदिर में स्थित शिव लिंग में सुबह से ही लोगों की भीड़ जल चढ़ाने के लिए देखी गई।

वन देवी मंदिर में स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही! बरसात के चलते कुछ व्यवधान अवश्य देखा गया लेकिन मौसम खुलते ही लोगों की भीड़ मंदिर की तरफ बढ़ती चली गई।

लालकुआं शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही तो वहीं मां अवंतिका मंदिर में भी मेला सा लगा रहा। सभी शिव मंदिर आज हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता के तटीय भागों में भू कटाव तेज*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

शांतिपुरी शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही, महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें