
चोरगलिया/खेड़ा। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता बेलवाल का जन संपर्क अभियान तेज हो गया है भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चलाया है। भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने बताया अनीता बेलवाल को सभी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव लड़ा रहे हैं जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है।



जन संपर्क अभियान में जुटे मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी और पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने कहा है विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता विजई बनाने जा रही है और जिले में हर सीट पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने जनता से विकास के लिए अनीता बेलवाल को आशीर्वाद देने की जनता से अपील की है।
मंडल उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने कहा भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल भारी मतों से विजई होंगी क्योंकि लोग विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता बेलवाल ने कहा उनकी जीत जनता की जीत होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता के दो युवकों का एक्सीडेंट हुआ* एक की हालत नाजुक! पढ़ें कहां के हैं घायल…
ब्रेकिंग न्यूज: *जन गणना कार्मिकों का द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण संपन्न*! चुनाव तैयारी अपडेट…
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना