Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ब्रेकिंग न्यूज*कर्नल अजय कोठियाल बने (अध्यक्ष) उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के! पढ़ें रेनू अधिकारी सहित कितनों की हुई ताजपोशी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून । (जीवन जोशी प्रधान संपादक) आज लंबे इंतजार के बाद राजधानी में कुछ नई ताजी हलचल देखने को मिली! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न लोगों को विभागीय दायित्व सौंपे गये। सीएम पुष्कर धामी ने कहा है दायित्व धारी धरातल पर काम करेंगे जिससे विकास कार्य में पारदर्शिता आएगी।

ADVERTISEMENTS

यह जानकारी देते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिन लोगों को दायित्व सौंपे गये हैं उनमें हरक सिंह नेगी जनपद (चमोली) को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, सुश्री ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग, श्रीमती गंगा विष्ट जनपद (अल्मोड़ा) को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, श्याम अग्रवाल जनपद (देहरादून) को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद, श्रीमती शांति मेहरा जनपद (नैनीताल) को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना (देहरादून) को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग, हेमराज विष्ट (पिथौरागढ) को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद, रामचंन्द्र गौड (चमोली) को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, पूरन चंद नैलवाल (अल्मोडा) को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद, रामसुन्दर नौटियाल (उत्तरकाशी) उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण, श्रीमती सायरा बानो (ऊधम सिंह नगर) उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग, श्रीमती रेनू अधिकारी (नैनीताल) को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, सुश्री रजनी रावत (देहरादून ) उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, ओम प्रकाश जमदग्नि (हरिद्वार) उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, भूपेश उपाध्याय (बागेश्वर) उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद, कुलदीप कुमार (देहरादून) अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद, ऋषि कण्डवाल (पौडी) उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति, वीरेन्द्र दत्त सेमवाल (टिहरी) उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, अजय कोठियाल ( टिहरी ) अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, श्याम नारायण पाण्डे (नैनीताल) उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही मंत्री मंडल विस्तार भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के आसपास लोग सीवर मिला पानी पीने को मजबूर*! ब्लॉक प्रमुख ने मारा छापा तो खुली जिम्मेदार महकमे की पोल! पढ़ें~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...vdo
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें