Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: राज्यपाल ने दिए मातहतों को उचित दिशा निर्देश! पढ़ें जाम को लेकर क्या कहा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर क्षेत्र की प्रशासनिक, विकासात्मक एवं पर्यटन संबंधी स्थिति की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्यपाल ने सर्वप्रथम कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत से मंडल से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल में पर्यटकों का अत्यधिक दबाव देखा जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *रक्षा मंत्री राजनाथ 21 मार्च को हल्द्वानी में*! पढ़ें नैनीताल अपडेट...

उन्होंने ट्रैफिक जाम की स्थायी समस्या के समाधान हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि नैनीताल के अतिरिक्त वैकल्पिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटक दबाव को संतुलित किया जाना चाहिए, जिससे समग्र पर्यटन विकास सुनिश्चित हो सके।

राज्यपाल ने आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी वंदना और एसएसपी पी.एन. मीणा से जिले में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधा, स्थानीय नागरिकों की सहूलियत और क्षेत्रीय विकास के लिए सभी योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: लमगड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने लिया भाग...देखें VIDEO
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें