Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: दो हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार! पढ़ें विजिलेंस अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। धामी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज होती जा रही है इसके तहत विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए देहरादून जनपद की कालसी तहसील में तैनात पटवारी गुलशन हैदर को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

यह कार्यवाही विजिलेंस सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाइयों ने मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आयुक्त ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण*! पढ़ें नैनीताल अपडेट...

जो बाद में तहसील द्वारा अस्वीकृत कर दिए थे इस पर जब शिकायतकर्ता ने पटवारी गुलशन हैदर से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने 2000 रुपये और फोटो आईडी लेकर 26 मई को तहसील कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया।

लेकिन शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं था, बल्कि वह आरोपी पटवारी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई चाहता था।

इसके बाद शिकायत करने वाले ने विजिलेंस को पूरी जानकारी दी, विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप बिछाया और तय समय पर गुलशन हैदर को कालसी तहसील के एक निजी कक्ष में 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: आठ से सोलह अगस्त चलेगा स्वच्छता अभियान! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इसके बाद विजिलेंस विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत मांगता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना निडर होकर टोल फ्री नंबर 1064, व्हाट्सएप नंबर 9456592300 या ईमेल आईडी [email protected] पर दें।

विजिलेंस ने कहा है कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त नीति के तहत ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें