
नैनीताल। शासनादेशों के अनुपालन में 15 जुलाई 2025 तक सभी कार्मिकों की सेवा पुस्तिका, व्यक्तिगत पत्रावलियों एवं पेशन पत्रों को एचआरएमएस पोर्टल पर डिजिटाईजेशन करना अनिवार्य है।
मुख्य कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सूचित किया है कि प्रत्येक कार्मिक की सेवा पुस्तिका में दर्ज सेवा सम्बन्धी समस्त अभिलेखों, नियुक्ति आदेश, पदोन्नति आदेश, निलम्बन, स्थानान्तरण, एलपीसी, समयमान वेतनमान,विभिन्न प्रकार की अग्रिम कटोतियों, उपार्जित अवकाश के आदेश पत्रों को अपलोड किया जाए।
उन्होंने बताया सेवा पुस्तिका में अंकित समस्त सेवा सम्बन्धी पूर्ण विवरण, सूचनायें ऑनलाईन भरकर सेवा पुस्तिका तैयार की जायेगी साथ ही सिस्टम से जीपीएफ पासबुक भी तैयार की जायेगी।
मुख्य कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी अपने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डिजिटाईजेशन सम्बन्धी कार्य 15 जुलाई 2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार…
Breeking news: *मिट्टू की फुर्तीली पूँछ एकदम स्थिर हो गई*! पढ़ें: *बाल कलाकार क्यों डरे परीक्षा से*…
Breeking news: *2027 के विधानसभा चुनाव में क्या भाजपा पंजाब फतह करेगी* ?*जटिल समस्या से घिरती भाजपा*! पढ़ें : “पंजाब की ताजा” अपडेट…