Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नदियों के किनारे न जाएं और अति संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या सोशल मीडिया के लिए रील न बनाएं! पढ़ें जारी चेतावनी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानीसंवेदनशील क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, जिन स्थानों में चेतावनी बोर्ड नहीं थे उन स्थानों में लगाए गए चेतावनी बोर्ड

ADVERTISEMENTS
 जिले में लगातार हो रही बारिश और जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी वंदना  के निर्देश पर जिलेभर में नदी-नालों, तालाबों और सड़कों के किनारे अति संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

सिंचाई विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। बोर्ड में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि लोग नदियों के किनारे न जाएं और अति संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या सोशल मीडिया के लिए रील न बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...


प्रशासन का कहना है कि कई बार लोग रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में डाल देते हैं, जिससे हादसों की संभावनाएं बनी रहती हैं। विशेष रूप से नदी किनारे व नाले गधेरे, तालाबों में नहाने या भारी बारिश के दौरान जलमग्न इलाकों में भीड़ इकट्ठा होने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए और समय-समय पर ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाए। प्रशासन की इस पहल को आमजन में सराहना मिल रही है, क्योंकि यह कदम जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें