

लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में नशे के कारोबार को लेकर गंभीर स्थिति सामने आ रही है। क्षेत्र में कच्ची शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नशे के इस बढ़ते कारोबार की झलक साफ दिखाई दे रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिंदुखत्ता में कच्ची शराब धड़ल्ले बेची जा रही है। इसके साथ ही स्मैक जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ भी युवाओं तक आसानी से पहुंच रहे हैं।
इतना ही नहीं, क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी तक की जा रही है, जिससे नशे का जाल और तेजी से फैल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। आरोप है कि पुलिस को इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने यहां तक आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मी इस कारोबार से ‘हफ्ता’ वसूल रहे हैं, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो रही।वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *वीडीओ वायरल हुई तो अवैध शराब विक्रेता ने गटका जहर*! परिजनों ने लगाए आरोप! दूसरी तरफ ग्रामीण बोले क्षेत्र में शराब तस्करों का आतंक खत्म करो! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
जमरानी बांध: डायवर्जन टनल 2. (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर लंबाई की खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली! पढ़ें कब हुआ था काम शुरु…
ब्रेकिंग न्यूज: *आज लेखक की लेखनी से ज्यादा उसकी ‘लॉबिंग’ महत्वपूर्ण हो गई*! पढ़ें: क्यों प्रतिभा खिड़की से झांक रही…