Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *महिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित मैच में बिंदुखत्ता ने पानीपत को हराया*! पढ़ें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष*लाखन मेहता* क्या बोले…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता। उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता ने पद मिलते हैं बिंदुखत्ता की सरजमी पर महिला सशक्तिकरण की मिशाल कायम करने का जो प्रयास किया है उसकी समूचे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

बताते चलें श्री मेहता को प्रदेश महिला फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके प्रयास से यहां तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई राज्यों की टीमों ने भी हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *फर्जी डिग्री जमाकर बनीं प्रवक्ता! अब लटकी तलवार*! पढ़ें क्या है मामला...
Oplus_131072

इस फाइनल मैच में बिंदुखत्ता हरीश पवार स्कूल की टीम ने पानीपत को हराकर अंतिम मैच बिंदुखत्ता के नाम कर दिया।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल दीपा दर्मवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती संध्या डालाकोटी, कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य पति कमलेश चंदोला, हरेंद्र बोरा, कुंदन मेहता, प्रमोद कलौनी, दरबान सिंह, युवा नेता रमेश पलड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के प्रतिनिधि मनीष बोरा, गोविन्द सामंत, हरीश सिंह सामंत, स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह पवार सहित कई संभ्रांत लोगों ने प्रतिभाग किया।

Oplus_131072

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने समापन अवसर पर विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बच्चों के साथ बिताया आत्मीय समय*! *सफलता के दिए मंत्र*बच्चे उत्साहित! पढ़ें : सीएम *पुष्कर धामी* अपडेट...
Oplus_131072

इस दौरान फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा उनका उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष लाखन सिंह मेहता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें