Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

#भीमताल में महामंथन# डॉ. हरीश सिंह बिष्ट के जनसंवाद में जुटे विधानसभा क्षेत्र के कई जिला पंचायत सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार जनसंवाद दिवस के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत कार्यालय में बैठक में जनपद के विभिन्न दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS

संवाद के दौरान क्षेत्र की बुनियादी जनसमस्याओं, समग्र विकास योजनाओं और जनहित के विभिन्न समसामयिक विषयों पर बेहद सकारात्मक और विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित पेयजल संकट, जर्जर सड़कों की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष जनता की इन बुनियादी दिक्कतों को मुखरता से रखा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मंडल के सभी जिलाधिकारियों को कमिश्नर ने दिये ये निर्देश*! पढ़ें~ क्या हैं आदेश...

इन प्रमुख बुनियादी मुद्दों पर केंद्रित रहा कई ग्रामीण अंचलों में सुचारू जलापूर्ति , जल जीवन मिशन के बिलो से संबंधित एवं योजनाओं के ठप होने पर गहरी चिंता जताई गई। पाइप लाइन ठीक करने मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाले जल संकट को दूर करने के लिए ठोस कार्य करने पर जोर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और गड्ढों को भरने की माग को उठाया गया। ब्लॉक प्रमुख बिष्ट ने विभागीय अधिकारयो को निर्देशित कर समस्याओं के समाधान के निदेश दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती को रोकने, पुराने व ढीले तारों को बदलने, और लटके हुए बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मौसम विज्ञान क्या कह रहा है*! देखें ~ मौसम विभाग की अपडेट...

इधर डॉ हरीश बिष्ट की लोकप्रियता के चलते उनको भावी भाजपा दावेदार के रुप में देखा जाने लगा है क्योंकि लगातार जनता के बीच रहना उनकी बेबाक जन सेवा को प्रदर्शित कर रहा है।

इस दौरान मुख्य रूप से ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया , जिला पंचायत सदस्य (जंगलिया गांव) विपिन जंतवाल , जिला पंचायत सदस्य (ढोलीगांव) बहादुर नगदली , जिला पंचायत सदस्य (ओखलकांडा) प्रमोद कोटलिया , और जिला पंचायत सदस्य (बेतालघाट) संजय बोरा , जिला भेषज संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा समाजसेवी नितेश बिष्ट ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, जया बोहरा, राधा कुल्याल, लता आर्य, मुकेश पलड़िया, प्रदीप कुमार, बालम राणा,लता आर्य, विपिन सिंह, बीडीसी उमा देवी, पंकज सूर्या, अजय जंतवाल, अंकित आर्य, गौरव रमोला, महेश भंडारी, प्रेम मेहरा ललित मोहन,जल संस्थान हर्षित बीडीओ हर्षित गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें