Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

वन श्रमिक को बाघ ने किया घायल! पढ़ें रामनगर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, राहुल मिश्रा ने अवगत कराया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अन्तर्गत दिनांक 13 फरवरी 2025 को गश्त के दौरान फूलताल ब्लॉक, कक्ष संख्या 09 ट्रांजेक्ट लाईन बटिया कानियां बीट में गणेश पंवार पुत्र श्री किशन सिंह, दैनिक श्रमिक को बाघ द्वारा अचानक हमला कर घायल कर दिया गया।

तत्समय गश्ती दल द्वारा हवाई फायर करने व शोर मचाने पर बाघ को भगाया गया। घटना के तुरंत बाद घायल बीट वाचर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

काशीपुर के निजी अस्पताल में घायल का आपरेशन किया गया उक्त घायल बीट वाचर अब खतरे से बाहर है। इसी बीच कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक, उप निदेशक, बिजरानी रेंजाधिकारी एवं अन्य स्टाफ द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अवगत कराया कि इस क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष को ध्यान में रखते हुए कैमरा ट्रैप लगाये गये हैं। वर्तमान में विभिन्न स्थानों में अतिरिक्त कैमरा ट्रैप्स भी लगाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में देखे विकास कार्य*! पढ़ें क्या दिए निर्देश...

वन क्षेत्र में ग्रामीण प्रवेश न करें, इस हेतु लगातार लाउड स्पीकर के माध्यम से अधिकाधिक रूप में जनजागरूक किया जा रहा है।

मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के न्यूनीकरण हेतु सांवल्दे बीट क्षेत्र के समीपवर्ती समस्त ग्रामीण को सावधानियां बरतने हेतु अनुरोध किया जा रहा है।

उन्होंने इस संबंध में क्षेत्रवासियों से जागरूक एवं सतर्क रहने के साथ ही सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें