
सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमेश्वर पुलिस ने आधा किलो अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
बरामद नशे की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने जिले में नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में ताकुला चौकी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे गणनाथ तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को पिट्ठू बैग के साथ रोका गया।
तलाशी में मोहम्मद शाहवाज (24), निवासी गुलरिया, जिला पीलीभीत (वर्तमान में कंजाबाग, खटीमा, उधमसिंहनगर) के पास से 270 ग्राम चरस और राकेश सनवाल (22), निवासी ग्राम हल्दूचौड़, नैनीताल के पास से 255 ग्राम चरस बरामद हुई।
कुल बरामदगी 525 ग्राम रही, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली सोमेश्वर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, होमगार्ड देवेश सिंह और होमगार्ड वीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *मौत के भय से गुलाल तक जीवन का सफर*! पढ़ें : *भयावह यात्रा वृतांत* दुबई से भारत…
ब्रेकिंग न्यूज: *जब दीपेंद्र कोश्यारी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट गले मिले*! पढ़ें : *क्या होली के रंग में घुला सियासत का रंग*…
लालकुआं: बीएसपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीता रुद्रपुर पलाश-11 ने हिमांशु रहे मैच के हीरो…पढ़ें लालकुआं अपडेट…