Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: होमगार्ड का आधा जला शव गन्ने के खेत से बरामद! पढ़ें हरिद्वार अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडे की सैदाबाद गांव में एक होमगार्ड का अधजला शव मिलने से सनसनीखेज फैल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार यहां एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों के अनुसार मृतक होमगार्ड की पहचान 50 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में होमगार्ड के तौर पर तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद उत्तरकाशी – मोरी में आगजनी की घटना पर सांसद जी ने व्यक्त की संवेदना

लोगों के अनुसार अरविंद मंगलवार को खेत में गन्ने की पत्तियां जलाने गया था लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने नौकर को खेत में भेजा।

जब देर रात नौकर ने खेत में अरविंद का अधजला शव पड़ा देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से तरह तरह की चर्चा हो रही है लेकिन पी एम रिपोर्ट के बाद ही कुछ सामने आएगा पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *जनगणना 2027 के मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु*!पढ़ें कब से होगी मकान/प्रतिष्ठान की गणना...
Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें