Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: होमगार्ड का आधा जला शव गन्ने के खेत से बरामद! पढ़ें हरिद्वार अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडे की सैदाबाद गांव में एक होमगार्ड का अधजला शव मिलने से सनसनीखेज फैल गई है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार यहां एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों के अनुसार मृतक होमगार्ड की पहचान 50 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में होमगार्ड के तौर पर तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित

लोगों के अनुसार अरविंद मंगलवार को खेत में गन्ने की पत्तियां जलाने गया था लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने नौकर को खेत में भेजा।

जब देर रात नौकर ने खेत में अरविंद का अधजला शव पड़ा देखा तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से तरह तरह की चर्चा हो रही है लेकिन पी एम रिपोर्ट के बाद ही कुछ सामने आएगा पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जनगणना-2027 की महातैयारी: किराएदार जहां रह रहे वहीं होगी गिनती, आधार व वोटर आईडी देना अनिवार्य नहीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें