

हरिद्वार- उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है.आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।
प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 % ज़्यादा है।
साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पत्नी पूनम सिंह के नाम पर (1)- जनपद हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर 07 भू-खण्ड, (2)- गाजियाबाद में 01 डुप्लेंक्स बिल्डिंग, 01 भू-खण्ड, (3)- बुलन्दशहर में 01 भू-खण्ड, (4)- 01 मर्सडीज कार (मूल्य रू. 50 लाख), 01 हुण्डई कार (मूल्य रू. 24 लाख), तथा 03 दुपहिया वाहन (02 एक्टिवा व 01 बुलेट) होने पाये गये।
आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल से संपत्ति के बारे में ब्यौरा मांगा गया तो उसके पास से कोई भी सही जवाब नहीं दिया गया। जांच के बाद विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी वी.डी.ओ को गिरफ्तार किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
Breeking news: *हडसन नदी में तैरती बर्फ*! *न्यूयॉर्क की सड़कों पर बर्फ के ढेर*! पढ़ें : हाल…ए न्यूयार्क…
Breeking news*कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से ई-गवर्नेस विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
Breeking news: *ग्रामोत्थान REAP परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न*! पढ़ें भीमताल अपडेट…