Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Haldwani :भू माफियाओं से त्रस्त है जनता, कमिश्नर दरबार में सामने आये ये मामले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद , सड़क आदि से सम्बन्धित आईं।

ADVERTISEMENTS

कई वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की कई समस्याओं का समाधान जनसुनवाई में करने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।जनसुनवाई में पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि भीड़ापानी-ज्योसूडा मार्ग जिसकी लम्बाई लगभग 20 किमी है उक्त मार्ग का काफी वर्षों से मरम्मत नही होने के कारण लोगो को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा अक्टूबर माह में उक्त मार्ग में मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...

कालिका कॉलोनी तल्ला हल्द्वानी निवासी विमला कन्याल ने बीते जनता दरबार में शिकायत की थी कि अनिल चंद्र सेन निवासी हरिपुरा, बाजपुर द्वारा उनको फर्जी कागजातों पर भूमि विक्रय की गयी। विमला कन्याल ने 67 लाख रुपए की धनराशि दी थी, जिसको अनिल चंद्रसेन ने अक्टूबर माह के अंत में 15 लाख व नवंबर माह के अंत में 15 लाख और बाकी शेष धनराशि को दिसंबर माह के अंत तक वापस करने के लिए कहा।

रक्षित चिलबाल को राकेश कुमार निवासी- धानमील, हल्द्वानी ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख 90 हजार का बयान दिया था, अब रक्षित द्वारा न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है और न ही ब्याना वापस किया जा रहा है, जिसका कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने समाधान करते हुए राकेश कुमार को ₹50 हजार तत्काल दिलवाये और शेष धनराशि 15 दिन के भीतर देने वापस लौटने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

कुल्यालपुर/नवाबी रोड निवासी पूनम देवी ने जनता दरबार में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को बताया कि विगत दिनों उनकी दुकान में अज्ञात महिला ड्रग्स का पैकेट छोड़ गई थी, जिसके कारण उसके पति सूरज टम्टा को एंटी नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनका इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को मामले की जांच कराने के लिए कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें