Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Uttarakhand News: IAS राधा रतूड़ी को दूसरी बार 6 महीने का सेवा विस्तार, 31 मार्च तक बनीं रहेंगी मुख्य सचिव

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून: मुख्य सचिव आईएएस राधा रतूड़ी को एक साल में दूसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। मुख्य सचिव रतूड़ी का पहला सेवा विस्तार 30 सितंबर 2024 को खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले ही शासन ने मुख्य सचिव को 6 महीने सेवा विस्तार दुबारा दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

Chief Secretary IAS Radha Raturi gets 2nd 6 month extension

उत्तराखंड शासन से एक बड़ा फैसला आया है। धामी सरकार ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 महीने का विस्तार देते हुए उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया था, अब एक बार फिर उनका सेवा विस्तार 6 महीने बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब आईएएस राधा रतूड़ी 31 मार्च 2025 तक उत्त्ताराखंड के मुख्य सचिव के पद पर बनी रहेंगी। डीओपीटी ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है।अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की भी थी चर्चाशासन की तरफ से जारी लेटर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक सेवा विस्तार दिया गया है। गौरतलब हो कि मुख्य सचिव की रेस में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी बने हुए थे और उनके नाम की भी लगातार चर्चा चल रही थी। डीओपीटी ने 1988 बैच की आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को आगामी 6 महीने का सेवा विस्तार देकर इन सभी चर्चाओं को विराम दे दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रुद्रपुर में तैनात एएसआई संजय खाती का आकस्मिक निधन*! पढ़ें कहां के रहने वाले थे...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें