Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Haridwar: आय से अधिक संपत्ति मामले मामले में VDO गिरफ़्तार, मिली 300 % से ज्यादा संपत्ति…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है.आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि विजिलेंस की जांच में वीडीओ के पास 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि एक जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159 व कुल व्यय 6,23,32,159 था। जो कि कुल आय से 4,72,80000 अधिक होना पाया गया है। जो कि आय के सापेक्ष 314 % ज़्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता निवासी किशोरी से अभद्रता करने वाले समुदाय विशेष के युवक पर मुकदमा दर्ज...

साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पत्नी पूनम सिंह के नाम पर (1)- जनपद हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर 07 भू-खण्ड, (2)- गाजियाबाद में 01 डुप्लेंक्स बिल्डिंग, 01 भू-खण्ड, (3)- बुलन्दशहर में 01 भू-खण्ड, (4)- 01 मर्सडीज कार (मूल्य रू. 50 लाख), 01 हुण्डई कार (मूल्य रू. 24 लाख), तथा 03 दुपहिया वाहन (02 एक्टिवा व 01 बुलेट) होने पाये गये।

आरोपी ग्राम विकास अधिकारी रामपाल से संपत्ति के बारे में ब्यौरा मांगा गया तो उसके पास से कोई भी सही जवाब नहीं दिया गया। जांच के बाद विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी वी.डी.ओ को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आयकर रिटर्न प्रारूप जारी न होने से करदाता और अधिवक्ता परेशान*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें