Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: मनसा देवी घटना में घायलों का सीएम पुष्कर धामी ने जाना हाल! मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को पचास हजार देगा ट्रस्ट! पढ़ें हरिद्वार जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। दुखद घटना से आहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दोपहर बाद हरिद्वार पहुंच कर जिला अस्पताल में भर्ती मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को उचित दिशा निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश एम्स में भर्ती गम्भीर घायलों का हाल भी जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता भी की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सरकार के चार साल बेमिसाल पर सीएम पुष्कर धामी को दीपेंद्र कोश्यारी ने दी शुभकामनाएं*! पढ़ें ताजा अपडेट...

मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हज़ार मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएँगे।

तथा मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी। सीएम पुष्कर धामी ने इस घटना की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें