


लालकुआं। आज यहां स्थानीय विधायक डा मोहन बिष्ट ने उत्तरायणी मेले का दीपक जलाकर विधिवत शुभारंभ किया और जनता को उत्तरायणी मकर संक्रांति घुघुतिया त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज जरूरत है कि हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखें और अपनी भाषा का अधिक से अधिक परिवार में प्रचलन रखें जिससे हमारी भाषा हमारी संस्कृति को जीवंत रखा जा सके।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरीश देवराडी, भुवन पाण्डेय प्रबंधक, बलवंत सम्मल मेलाधिकारी, महेंद्र बिष्ट, देवकी नंदन भट्ट, कमल पाण्डे, गोपाल परिहार, लखन मेहता, संचालित अध्यापक श्री खोलिया ने किया।
इस दो दिवसीय उत्तरायणी मेले में चाइल्ड सेक्रेट पब्लिक स्कूल ने विज्ञान से संबंधित बाल वैज्ञानिकों की स्टाल लगाकर आकर्षण प्रस्तुत किया। इधर सांस्कृतिक कला में डॉ सुशीला तिवारी स्कूल के बच्चों ने भी उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मेले में भारी भीड़ उमड़ रही थी जो मेले का लुत्फ उठाने के लिए हर साल इंतजार करती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
*धर्म और आस्था*: “विक्रम संवत केवल एक कालगणना प्रणाली नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और इतिहास की निरंतरता का प्रतीक है”! पढ़ें : *नव संवत्सर* पर खास प्रस्तुति…
ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य सचिव उत्तराखंड दो दिन नैनीताल में*! पढ़ें : जारी कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज़: *कानू उपाध्याय की मृत्यु पर जिलाधिकारी ने तत्काल मुआवजा राशि देने के दिए निर्देश*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…