Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी! थीम *वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे* पढ़ें लोकतंत्र से जुड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जनपद में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को समस्त गांव, तहसीलों, सभी विकास खण्डों, शैक्षणिक संस्थाओं आदि में मनाया जायेगा साथ ही इस अवसर पर मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम, पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अब उक्रांद बनाएगा बिंदुखत्ता राजस्व गांव*! पढ़ें : उक्रांद सम्मेलन...

उन्होंने कहा एक मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद में मतदाताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश के नागरिकों को बेहतर लोकतांत्रिक भविष्य में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया में भागेदारी हेतु जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने कहा नये पंजीकृत मतदाताओं को एनवीडी समारोह के दौरान एपिक कार्ड सौंपकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रत्येक मतदान केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें