Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

बिन्दुखत्ता:–एक्स्पोनेंशियल स्कूल की ममता तिवारी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को रक्षा सूत्र बांध बढ़ाया क्षेत्र का मान…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व क्षेत्र में जहां धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, वही क्षेत्र की एक बेटी ने देहरादून जाकर उत्तराखंड के राज्यपाल के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां बिन्दुखत्ता के एक्स्पोनेंशियल स्कूल की ममता तिवारी ने प्रदेश भर की चुनिंदा गाइड्स के साथ देहरादून राजभवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आज 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राज भवन देहरादून में जाकर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। उक्त बच्चों का नेतृत्व हिमांशु सक्सेना प्रादेशिक संगठन आयुक्त एवं अल्का मिश्रा सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर द्वारा किया जा रहा था,

ADVERTISEMENTS Ad

जिसमें रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में 12 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया।लालकुआं क्षेत्र से एक्स्पोनेंशियल सीनियर सेकेंडरी बिन्दुखत्ता स्कूल की ममता तिवारी ने कोमल पद उत्तीर्ण कर लालकुआं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इस मौके परराज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा सभी गाइड को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज मुझे बहुत गर्व की अनुभूति हो रही है, यहां जो गाइड मौजूद हैं उनके अंदर देश प्रेम के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा है, और स्काउटिंग का दूसरा नाम अनुशासन है, वह यह दर्शाती हैं ।उन्होंने कहा कि स्काउट के बच्चे जैसे तैयार रहते हैं उन्हें देखकर मुझे बड़ा गर्व होता है क्योंकि मैं भी सेना का हिस्सा रहा हूं। हल्द्वानी, काठगोदाम, लालकुआं नैनीताल ऋषिकेश हरिद्वार क्षेत्र से 12 गाइड का चयन किया गया था जो अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज भवन देहरादून पहुंची ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें