Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:बिंदुखत्ता निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,पुलिस तलाश रही हर एंगल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता क्षेत्र का निवासी 23 वर्षीय युवक अपनी बहन के घर दमुवाढूंगा गया था, जहां से वह बीते सोमवार दोपहर से लापता हो गया था। मंगलवार को काठगोदाम थाना क्षेत्र के ओखलढुंगा के जंगल किनारे एक गधेरे में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

।मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रवीण आर्य पुत्र निवासी लालकुआं-बिंदुखत्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गत वर्ष ही प्रवीण की SSC CGL के अंतर्गत पोस्टल असिस्टेंट के रूप में चयन हुआ था तब से वह रुद्रपुर में तैनात था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। करीब एक सप्ताह पूर्व वह अपनी बहन के घर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा आया हुआ था।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि प्रवीण सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने काठगोदाम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई तो युवक की बाइक और जैकेट काठगोदाम–हैड़ाखान मार्ग पर मिली। इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे उसकी बाइक बरामद हुई।

सघन तलाशी के दौरान ओखलढुंगा के जंगल किनारे गधेरे में युवक का शव मिला। मौके से गेहूं में डालने वाले कीटनाशक सल्फास के चार खाली पाउच और एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें