Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: #62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का तोहफा‌#! पढ़ें~ रक्षा बंधन पर खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

चंपावत। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को विकास की बड़ी सौगात दी। धूरा के रामलीला मैदान में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ में मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 62.97 करोड़ रुपये की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTS

इनमें 11.07 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा 51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मातृशक्ति को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपनी बहनों, माताओं और बेटियों के बीच अपने घर आया हूं।” उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता का प्रेम और अपनापन उन्हें नई ऊर्जा देता है।

मुख्यमंत्री ने कुमाऊंनी भाषा में संवाद करते हुए मातृशक्ति से रक्षा सूत्र बंधवाया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।*सड़क-पेयजल से लेकर बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन तक को मिलेगी रफ्तार*मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चंपावत के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी मार्ग पर पहाड़ी से गिरा भारी बोल्डर: काम पर जा रहे BRO के दो मजदूर चपेट में आए, एक की मौत

नई योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। धूरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल योजना, संपर्क मार्ग, सीसी मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, बाढ़ सुरक्षा वायरक्रेट, झूला पुल, सड़क सुधारीकरण और हॉटमिक्स जैसे कार्यों की घोषणाएं भी की गईं।

*‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य*मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य माताओं-बहनों को केवल लखपति दीदी तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें करोड़पति दीदी बनाना है।

‘वोकल फॉर लोकल’, हाउस ऑफ हिमालयास, हिलान्स आउटलेट, मोबाइल कार्ट, फूड वैन और ई-रिक्शा जैसे माध्यमों से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन 2027 का शंखनाद: देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय बना 'इलेक्शन वॉर रूम', आज जारी होगा धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड

चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, इंटीग्रेटेड नर्सिंग संस्थान, महिला प्रौद्योगिकी पार्क सहित बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।*बेटियों के साथ केक काटकर दिया ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश।*

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पारंपरिक चाख चलाकर स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर छोटी बच्चियों के साथ केक काटकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया।

इस दौरान महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, सीडीओ जीएस खाती, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें