Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *हिन्दू विरोध पर दीपक भारती गिरफ्तार*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। जनपद नैनीताल में सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में वैमनस्य एवं अशांति फैलाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट/सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में थाना लालकुआं क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में रिहायशी इलाके में घुसा भारी-भरकम मगरमच्छ, वन विभाग और ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डोराडाम में छोड़ा

कुछ दिन पूर्व दीपक भारती निवासी गोला गेट, थाना लालकुआं द्वारा अपनी फेसबुक आईडी से हिन्दू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी। उक्त पोस्ट को हटाने के संबंध में एक अन्य व्यक्ति निवासी हल्दूचौड़ द्वारा दीपक भारती से कहे जाने पर उसके द्वारा उसके विरुद्ध भी सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई, जिसे बाद में कुछ समय पश्चात हटा दिया गया।

प्रकरण में विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से थाना लालकुआं में शिकायत दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं एवं प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए *आज दिनांक 27.08.2026 को दीपक भारती* उपरोक्त को *समाज में वैमनस्य फैलाने के आशय से आपत्तिजनक पोस्ट कर न्यूसेन्स उत्पन्न करने* के प्रकरण में *चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी, का0 कुबेर राणा द्वारा गिरफ्तार किया गया।*

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर महाराणा प्रताप चौक ROB पर यातायात ठप: दरारें और सरिया बाहर आने के बाद NHAI ने बदला पुराना ज्वाइंट

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 172(2) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर* सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में वैमनस्य एवं अशांति उत्पन्न करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें