

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत में 03 सितम्बर से 28 सितम्बर तक जनसुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद में समस्त न्याय पंचायतों में 03 सितम्बर से 28 सितम्बर तक जनसुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविरों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समस्त विभागो द्वारा स्टॉल लगाकर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जनसुविधा कल्याण शिविरों में दिव्यांगजन आधार सिडिंग,मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना,अनुसूचित जाति/ जनजाति को छात्रवृत्ति,समाज कल्याण की पेंशन योजना,विधवा,वात्सल्य परित्यक्ता पेंशन योजना, आदि योजनाओं से आमजनमास को लाभान्वित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि न्याय पंचायत में लगने वाले जनसुविधा कल्याण शिविरों में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठायें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *तिवारीनगर में दिखे दो तेंदुए*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…
उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को पंख: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने 149 मेधावियों को दिए स्मार्टफोन, कहा— ‘बेटियां ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव’
अक्टूबर से नवंबर तक 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर: हरिद्वार से लेकर अलीगढ़ तक के किसानों के लिए अलर्ट जारी