

उत्तराखंड ने इस देश को एक से बढ़कर एक प्रतिभा दी हैं जिनमें पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व गोवा/महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी जुड़ गया है जो हमेशा स्मरणीय रहेगा! उनकी ऊर्जा आज भी युवावस्था जैसी है जो एक नजीर होगी!
भगत दा के नाम से प्रख्यात कोश्यारी सेवा निवृत होने के बावजूद राजनीतिक संन्यास लेने के उपरांत भी जिस तरह एक युवा की भांति इस उम्र में दौड़ रहे हैं वह अपने आप में एक अजूबा है! हर दिन कार्यक्रम में शामिल होकर वह आज भी सक्रिय हैं!
जबकि उनके बाल सखा हरीश रावत भी सक्रिय तो हैं लेकिन हाल फिलहाल उनका उत्तराखंड कांग्रेस से दूर जाना यह दर्शा रहा है कि उनको उत्तराखंड से दूर केंद्र में कांग्रेस अर्जेस्ट कर रही है और कद्दावर नेता बतौर उनको बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है!
भगत सिंह कोश्यारी का सादगी भरा जीवन आने वाले राजनीतिक दर्शन में जगह नहीं पा सकता! जहां दारू मुर्गा का फैशन चला तब से खिचड़ी खाने वाले नेताओं को किसी न किसी तरह का हवाला देकर रिटायर किया जा रहा है जो राजनीतिक मूल्यों की गिरावट कही जा सकती है।
प्रधान संपादक जीवन जोशी की कलम से...
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *तिवारीनगर में दिखे दो तेंदुए*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…
उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को पंख: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने 149 मेधावियों को दिए स्मार्टफोन, कहा— ‘बेटियां ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव’
अक्टूबर से नवंबर तक 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर: हरिद्वार से लेकर अलीगढ़ तक के किसानों के लिए अलर्ट जारी