Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली:- तीसरा बच्चा करो, लड़की हुई तो 50 हजार लड़का हुआ तो मिलेगी गाय…. पढ़े पूरा मामला….

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हाल के दिनों में दक्षिण बारत के लोगों को अधिक बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उनके इस प्रोत्साहन की वकालत के बाद विजयनगरम से पार्टी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने गजब का एलान किया है।दरअसल, टीडीपी के लोकसभा सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये देने की पेशकश की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगर महिला लड़का पैदा करती है तो उसे एक गाय भी भेंट की जाएगी। उन्होंने ये घोषणा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो वायरल हो रहा है।सांसद ने की बड़ी घोषणालोकसभा सदस्य कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने कहा कि वह अपने वेतन से नकद प्रोत्साहन राशि देंगे। लोकसभा सांसद की यह घोषणा इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। टीडीपी नेताओं के अनुसार, उनकी इस पेशकश को महिलाएं क्रांतिकारी बता रही हैं। इसके साथ ही सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी इस पेशकश की घोषणा करने के लिए सांसद की प्रशंसा की है।सीएम नायडू ने घटती जनसंख्या पर जताई थी चिंतागौरतलब है कि मार्च के महीने में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान सीएम नायडू ने दक्षिण भारत में घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि वहां की वृद्ध होती आबादी चुनौतियां पेश कर रही है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में युवा आबादी अधिक है। इसके साथ ही सीएम नायडू ने जनसंख्या नियंत्रण के बजाय दीर्घकालिक जनसांख्यिकीय प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *12वीं बार मुकेश बोरा निर्विरोध निर्वाचित*! फिर से चेयरमैन बनना तय! पढ़ें= दुग्ध समिति चुनाव अपडेट... और पढ़ें किसने हराया पूर्व चेयरमैन को...
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें