Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून-ऋषिकेश सड़क चौडीकरण परियोजना में अब नहीं कटेंगे पेड़! पढ़ें क्यों आई सरकार बैकफुट पर…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड सरकार को देहरादून_ऋषिकेश सड़क चौडीकरण में काटे जा रहे पेड़ों का कटान रोकने का आदेश जारी करना पड़ा है! लोगों के जबरदस्त विरोध और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोगों की बात को संसद में उठाने का आश्वासन सरकार को बैकफुट पर ले आया है!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से बौखलाई कांग्रेस*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है सरकार विकास की पक्षधर है लेकिन जन भावना व स्थानीय हितों की अनदेखी पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा! उन्होंने कहा संवाद और जन सहमति के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि स्थानीय लोगों, जन प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों के साथ पुनः जन संवाद स्थापित किया जाए।

राहुल गांधी द्वारा अपनी कार को रोककर लोगों की बात सुनना सरकार के लिए असहज होने जैसा साबित हुआ है, इसके बाद सरकार ने पेड़ काटने पर रोक का आदेश जारी किया है! दूसरी तरफ आंदोलन कर रहे लोगों के खिलाफ वन विकास निगम कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में 3 दिन स्कूल रहेंगे बंद! पीलिया-डायरिया ने पसारे पैर*! पढ़ें~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें