Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अतिक्रमण पर गरजा पीला पंजा*! पढ़ें : क्या दी चेतावनी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही, बनभूलपुरा में नालों पर बना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को चलाया गया संयुक्त अभियान।

ADVERTISEMENTS

20 से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए* मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम हल्द्वानी ने शनिवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालों पर किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से बौखलाई कांग्रेस*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

अधिकारियों ने बताया कि बरसात के दौरान नालों पर हुए अवैध अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इससे सड़कें जलमग्न हो जा रही थीं और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

निर्धारित समय-सीमा में आदेश का पालन न होने पर शनिवार को संयुक्त कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान नालों एवं नालियों पर बने 20 से अधिक अवैध पक्के अतिक्रमणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट ने सचिवालय में वन विभाग के अधिकारियों के साथ करी बैठक, बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि मानसून में जलभराव से राहत दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा। सभी नालों और राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक नालों, नालियों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए यह अभियान चरणबद्ध तरीके से अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।इस संयुक्त कार्रवाई में प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें