Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस उपाधीक्षक भूपेन्द्र सिंह धौनी समेत 7 पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई! पढ़ें रुद्रपुर अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस उपाधीक्षक भूपेन्द्र सिंह धौनी समेत 7 पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ जनता की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे 7 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए उनका आभार जताया।

सम्मान के साथ दी विदाई~

समारोह के दौरान SSP अजय गणपति ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को जान का खतरा*! *पति ही कर रहा षड्यंत्र*! देहरादून में मामला दर्ज! रेखा का स्वास्थ्य बिगड़ा! पढ़ें उत्तराखंड की बड़ी खबर...

उन्होंने पुलिस विभाग में उनके द्वारा दी गई दीर्घकालीन, समर्पित एवं निष्ठावान सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और सेवा में जीवन का महत्वपूर्ण समय समर्पित करना गौरव की बात है।

SSP ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण धरोहर रहे हैं।

“सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे”SSP अजय गणपति ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा से होती है, लेकिन पुलिस परिवार से रिश्ता समाप्त नहीं होता।

सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी आगे भी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे।उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके सेवाकाल का योगदान विभाग हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा।इन 7 पुलिसकर्मियों को मिली विदाई।

सेवानिवृत्त होने वालों में—

1. भूपेन्द्र सिंह धौनी — पुलिस उपाधीक्षक

2. पुष्कर दत्त भट्ट — उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस

3. रमेश चन्द्र फुलेरिया — अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को ले सकते हैं शपथ, शासन स्तर पर तैयारियां तेज

4. शिवशंकर गुप्ता — अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस

5. भोपाल चन्द्र — आरक्षी नागरिक पुलिस

6. कुक मोहन चन्द्र जोशी — चतुर्थ श्रेणी

7. ओ.पी. भगवान दास — चतुर्थ श्रेणी

पुलिस परिवार ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएंविदाई समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों की दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जनपद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज/पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष तथा पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें