

भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया और डायरिया जैसी बीमारियों के तेजी से फैलने के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कई छात्र इसकी चपेट में आ चुके हैं।
छात्र सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 3 दिनों के अवकाश की माग की ,मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल द्वारा आधिकारिक आदेश के अनुसार ज्योलीकोट क्षेत्र के कुछ विशिष्ट विद्यालयों में 01 सितंबर 2026 से 03 सितंबर 2026 तक अवकाश (छुट्टी) घोषित की गई है।
यह आदेश ब्लॉक प्रमुख भीमताल (डॉ० हरीश सिंह बिष्ट) के पत्र और मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
इसके तहत प्रभावित क्षेत्रों ज्योलीकोट, भल्यूटी, बेलुवाखान और गांजा क्षेत्र के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय एवं रा० इ० कॉलेज, सन्त एन्थोनी कॉन्वेंट, हिमालयन एकेडमी , बाल संचार सैनिक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित शिक्षण संस्थानों में तीन दिन अवकाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिससे कि संक्रमण और अधिक न फेल पाए, साथ ही ब्लॉक प्रमुख के निर्देश पर उक्त प्रभावित क्षेत्र में घर-घर जाकर उनके पेयजल टैंको में भी हाइपो आदि डालकर पानी को शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *थान सिंह बिष्ट को दुग्ध संघ का डायरेक्टर मनोनीत किए जाने पर भव्य स्वागत*! पढ़ें~ आँचल समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज़: *पत्रकार अजय उप्रेती के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार*! पढ़ें कहां हुए सपत्नीक घायल…
ब्रेकिंग न्यूज़: *एक साल में 85 %से अधिक प्रकरणों का निपटारा*! पढ़ें~ नैनीताल डीएम रिर्पोट…