

अल्मोड़ा । जनपद के हवालबाग ब्लॉक क्षेत्र के उड़यूड़ा गांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से आया भारी मलबा एक मकान पर गिर गया, जिससे घर के अंदर मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई है।
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान चली गई।
लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा आने का खतरा काफी बढ़ गया है। इसी बीच हवालबाग के उड़यूड़ा गांव में पहाड़ी से अचानक आए मलबे ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया।
प्रशासन की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज : *कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को जान का खतरा*! *पति ही कर रहा षड्यंत्र*! देहरादून में मामला दर्ज! रेखा का स्वास्थ्य बिगड़ा! पढ़ें उत्तराखंड की बड़ी खबर…
एशियन गेम्स 2026 के हीरोज से मिले पीएम मोदी: बोले- ‘यह नए भारत की सशक्त तस्वीर है, देश का युवा हर बुलंदी को छूने के लिए तैयार’
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा, सड़क और खेल के विकास के लिए 130 करोड़ रुपये मंजूर