Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जंगल से 81 पेड़ काटे! एक कर्मचारी निलंबित किया तो दूसरे को किया अटैच! पढ़ें वन विभाग अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अधीन मोटाहल्दू के जंगल से 81 पेड़ कटने के मामले में डीएफओ यूसी तिवारी ने फॉरेस्ट गार्ड उमेश को निलंबित और रेंजर आनंद कुमार को मुख्यालय अटैच किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विभागीय जांच में लापरवाही मिलने पर वनकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: प्रतियोगिता का शुभारंभ *चार साल बेमिसाल* दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने किया शुभारंभ तो विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने किया समापन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

मोटाहल्दू क्षेत्र के जंगल से पेड़ कटने की शिकायतें मिल रही थीं। जब मामला डीएफओ के पास पहुंचा तो उन्होंने गोपनीय जांच कराई।

एसडीओ की जांच रिपोर्ट में पेड़ काटने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि 81 पेड़ काटे गए थे। कई पेड़ों की लकड़ी तो गायब कर दी गई थी जबकि अन्य काटकर वहीं गिराए गए थे।

रेंजर आनंद कुमार ने जानकारी के बाद भी मामले को छुपाए रखा। लापरवाही सामने मिलने पर डीएफओ ने उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया है।

मोटाहल्दू के फाॅरेस्ट गार्ड उमेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पेड़ काटने की शिकायत के बाद एसडीओ की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।

फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित करने के अलावा रेंजर को अटैच कर दिया है। एसडीओ को दोबारा से जांच दी गई है जिसमें वह नुकसान का आकलन करेंगे। यह जानकारी यूसी तिवारी डीएफओ तराई केंद्रीय के कार्यालय से प्राप्त हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें