

रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिये सर्व समिति से प्रभात ध्यानी केन्द्रीय अध्यक्ष,नरेश नौडियाल प्रधान महासचिव चुने गए।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के द्विवार्षिक सम्मेलन में पार्टी के दो साल की गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत आख्या जिलों से आए प्रतिनिधियों ने रखी।
सम्मेलन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रभात ध्यानी को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया।
चुनाव अधिकारी चारु तिवारी एवं पर्यवेक्षक मोहन कांडपाल के देखरेख में संपन्न उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिये प्रभात ध्यानी केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। बाद में नवनियुक्त अध्यक्ष ने केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की।
प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल के नाम का प्रस्ताव कुलदीप मधवाल और अनुमोदन आनंदी वर्मा , अमीनुर रहमान, हीरा देवी ने किया। बाद में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने केंद्रीय कमेटी की घोषणा की।
केंद्रीय कमेटी में केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप मधवाल देहरादून, नारायण राम अल्मोड़ा, जेपी बडोनी हरिद्वार , केंद्रीय महासचिव पद पर दिनेश उपाध्याय नैनीताल, आनंदी वर्मा अल्मोड़ा, अमीनुर रहमान हल्द्वानी सचिव पद पर प्रकाश जोशी द्वारहाट, किरण आर्य सोमेश्वर, भोपाल सिंह रावत कोटद्वार, लालमणि रामनगर, बी डी असनोड़ा गैरसैंण सर्व समिति से मनोनयन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी चारु तिवारी और पर्यवेक्षक डा. मोहन कांडपाल ने संपन्न कराया।
चुनाव अधिकारी चारु तिवारी, पर्यवेक्षक मोहन कांडपाल के साथ नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज*लोक भवन में मनाया गया तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस*! पढ़ें किनसे किया राज्यपाल ने संवाद…
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने वाली है सरकार*! विधायक बोले चल रही तैयारी! पढ़ें देहरादून अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज *अब हल्दूचौड में पड़ी डकैती! बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात साफ*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…