

नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी होने के साथ ही मौसम अब तेजी से करवट ले रहा है! भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जून को उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है।
उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने की प्रबल संभावना लग रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता को 3470 हेक्टेयर जमीन पर राजस्व गांव बनाने के लिए निर्वनीकरण की तैयारी, लेकिन हाईकोर्ट के लिए 30 हेक्टेयर जमीन पर भी फंसा पेच!
ब्रेकिंग न्यूज – *श्रृंगार को केवल बाहरी सुंदरता नहीं, आत्म-अभिव्यक्ति के रूप में देखना चाहिए*! *मैं तुम्हारे लिए सुंदर क्षण रचूँ और तुम मेरे अस्तित्व का सम्मान करो*! पढ़ें~ करवाचौथ पर खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *श्री रामलीला मंचन देखने को उमड़ रही भीड़* ! पढ़ें~ कितनी जगह चल रहा मंचन…