Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने आसानी से उपभोक्ता तक पहुंचे इसे लेकर बैठक*! पढ़ें डीएम ने क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी । घरेलू गैस (एलपीजी) गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की कतिपय स्थानों पर शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को तहसील परिसर एनआईसी कक्ष हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।

अपर जिलाधिकरी ने बताया कि एलपीजी गैस की वर्तमान में जिले में किसी भी प्रकार की कोई भी किल्लत नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। मांग के अनुरूप गैस कंपनियों के द्वारा गैस की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने गैस की कालाबारी रोकने के सम्बन्ध में जनपद के सभी गैस वितरकों आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल एवं एरिया प्रबंधकों सहित नगर मजिस्ट्रेट ,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी सहित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को अपने अपने क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू! विपक्ष और सत्ता के बीच घमासान के आसार! पढ़ें गैरसैंण अपडेट...

अपर जिला अधिकारी ने कहा कि गैस का वितरण गैस बुकिंग के उपरांत डीएससी कोड नंबर के आधार पर ही ओटीपी के आधार पर ही गैस का वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि गैस 25 दिन के उपरांत ही आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता गैस सिलेंडरों का स्टॉक नहीं करेगा यह भी सुनिश्चित कराया जाए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए। घट तोली और रिफलिंग पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि सभी गोदाम में स्टॉक का निरीक्षण, मिलान कराया जाए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी और पूर्ति विभाग के अधिकारी लगातार चेकिंग अभियान चलाऐं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध रूप से लगी प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश*! पढ़ें: नैनीताल अपडेट...

उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को निर्देश दिए कि वह भी नगर के अंतर्गत लगातार गौदामों का निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान करें।

अपर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, पर्याप्त संख्या में गैस का भंडार है।

उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप गैस कंपनियां पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है वह किसी भी प्रकार के से परेशान ना हों।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेई, महाप्रबंधक केएमवीएन विजय नाथ शुक्ल,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, सहित सभी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें