Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

निकाय चुनाव की तैयारी! पढ़ें कहां कितनी लगेंगी टेबिल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्थानीय नगर सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु मतदान कार्मिकांे की तैनाती के लिए द्वितीय रेण्डमाईजेशन जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 402 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 457 (आरक्षित सहित) पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय तथा हल्द्वानी नगर निगम के 10 पिंक बूथों हेतु आवंटित करते हुये चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बाप के सामने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश*! विरोध पर फोड़ा सिर! पढ़ें बनभूलपुरा समाचार...

उन्होंने बताया जनपद में मतदेय स्थलों हेतु आरक्षित सहित 1780 कार्मिक, 10 पिंक बूथों हेतु 62 कार्मिक कुल 1842 कार्मिकों का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि द्वितीय रेण्डमाईजेशन में जनपद में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत मतगणना हेतु 100 टेबिलों के लिए 135 काउंटिंग सुपरवाईजर एवं 405 काउटिंग असिस्टेंट सुपरवाइसर (30 प्रतिशत आरक्षित सहित) का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया नगर निगम हल्द्वानी में मतगणना हेतु 56 टेबिल, नैनीताल में 14, भीमताल में 04, भवाली में 04, कालाढूंगी में 04, रामनगर में 14 एवं लालकुआ नगर पंचायत में 04 टेबिलों जनपद में नागर निकाय निर्वाचन मतगणना हेतु कुल 100 टेबिलें लगायी गयी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *सीपीपी लालकुआं को मिला हरित क्रांति के लिए प्रथम पुरस्कार*! पढ़ें: किसने प्रदान किया...
Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें