Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

उत्तराखंड न्यूज: सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहे तीन साल! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी सरकार के तीन साल पर विशेष…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आज सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किए। हर विधानसभा क्षेत्र में बहु उद्देशीय शिविर लगाए गए जिसमें हर विधायक और सांसद ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

हर विधानसभा क्षेत्र में शिविर में लोगों ने भाग लिया और शिविर का लाभ लिया। समाचार लिखे जाने तक शिविर में लोगों का आना जाना जारी था।

इसके साथ ही आज सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ फिट इंडिया रन का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अब युद्ध का मैदान 'जल' और 'बिजली' तक फैल गया*! *अब युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए*! पढ़ें : *चल रहे युद्ध पर खास अपडेट*...

उन्होंने फिट इंडिया रन का फ्लैग ऑफ किया और युवाओं के साथ अपने बचपन के दिनों का स्मरण दिलाते हुए पुश अप्स लगाए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने युवा कल्याण विभाग द्वारा ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम में होशियार युवाओं को पुरस्कार स्वरूप ड्रोन भेंट किए और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया का जो नारा दिया था वह आज एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा सरकार ने तीन साल में सेवा, सुशासन और विकास धरातल पर उतारने का प्रयास किया वह जनता की सहभागिता से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा विकास को धरातल पर उतारने के लिए सरकार मिशन की तरह कार्य कर रही है और केंद्र सरकार हर तरह से सहयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने हैड़ियागांव, चकबहेड़ी, सलड़ी में देखे विकास कार्य*! पढ़ें क्या दिए निर्देश...

सरकार के तीन साल पूरे होने पर उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

इसके अलावा आज सीएम पुष्कर धामी ने राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें