

:तहसीलदार करिश्मा जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, पुलिस, वन और स्वास्थ्य विभाग ने किया राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास
अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा तहसील क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से तहसीलदार करिश्मा जोशी के नेतृत्व में आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभ्यास के दौरान जंगल में आग लगने (फॉरेस्ट बर्न) की स्थिति और आपदा पीड़ितों को राहत एवं सहायता पहुंचाने से संबंधित परिस्थितियों का प्रदर्शन किया गया।

ड्रिल के माध्यम से यह बताया गया कि आपदा की स्थिति में किस प्रकार से त्वरित सूचना, बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जाता है।

तहसीलदार करिश्मा जोशी ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास जारी रहेंगे ताकि आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *मीना कपिल* को बिंदुखत्ता महिला कांग्रेस का बनाया ब्लॉक अध्यक्ष! पढ़ें किसने दी बधाई…
ब्रेकिंग न्यूज: *दुर्गम स्थान पर रहने के कारण पड़ा नाम दुर्गा*! पढ़ें नवरात्र पर खास प्रस्तुति…
ब्रेकिंग न्यूज: *नव संवत्सर आत्मा के जागरण का पर्व है! यह दिन ब्रह्मा द्वारा सृष्टि रचना के प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है! पढ़ें: नव संवत्सर पर खास अपडेट…