



बिंदुखत्ता। गणतंत्र दिवस पर समूचे क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्थानीय बाल कलाकारों ने सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनता का दिल जीत लिया।
शहीद स्मारक में पूर्व सैनिक संगठन ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगे को सलामी दी।
डॉ सुशीला तिवारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बहुत सुंदर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें देशभक्ति, उत्तराखंड की संस्कृति, सोशल मीडिया से हो रहे नुकसान पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की।
इसके अलावा शहीद हरीश सिंह रौतेला मेमोरियल स्कूल में भी नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जनता इंटर कालेज, एक्सपोंशल स्कूल, प्रतिभा बाल विद्यालय, बिंदुखेड़ा इंटर कालेज, कालिका मंदिर इंटर कालेज, कन्या इंटर कॉलेज तिवारी नगर , दानू इण्टर कालेज के अलावा सभी राजकीय और अर्ध सरकारी स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया और प्रभात फेरी भी निकाली गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना प्रदर्शन जारी*! पढ़ें~ किसने किया संबोधित… देखें vdo…
ब्रेकिंग न्यूज: *बाबा केदार बर्फ से लकदक*! पढ़ें कब बंद होने हैं कपाट…
ब्रेकिंग न्यूज: *तीन जगह चल रहा है श्री रामलीला मंचन*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट… देखिये vdo…