Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

अगले सप्ताह से उड़ेंगे 7 सीटर हेलीसेवा शुरू होगी! पढ़ें कितने चक्कर लगेंगे…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उड़ान (उड़ देश का आम नागरिक) योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए गौलापार हेलीपैड से हेली सेवा शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS

हेली सेवा शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हेरिटेज एविएशन के जी एम मनीष भंडारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एक अक्टूबर से बदल रहा है गैस सिलेंडर का नियम*! पढ़ें पूरी खबर...

हेरिटेज एविएशन के जीएम श्री भंडारी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को बताया हैरिटेज एविएशन द्वारा कुमाऊं के हल्द्वानी से जल्द ही हेली सेवा शुरू की जाएगी।

इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविशन, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है, साथ ही यूकाडा से एनओसी भी प्राप्त हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द हेली सेवा शुरू करने को लेकर एसडीएम हल्द्वानी तथा पीडब्ल्यूडी को समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे पहाड़ के लोगों को लाभ मिल सके।

हैरिटेज के जीएम मनीष भंडारी ने बताया कि हल्द्वानी से 07 सीटर हेलीसेवा शुरू होगी जो कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ , हल्द्वानी से मुनस्यारी और हल्द्वानी से चंपावत के लिए संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला...

यह सेवा एक दिन में तीनों जगहों के लिए दो बार उड़ान भरेगी। इस तरह से इन तीनो जगहों पर एक दिन में हेली सेवा के जरिए 06 बार आना और 06 जाना हो पाएगा।

फिलहाल एक हेली हल्द्वानी में रहेगा और हेलीपोर्ट पर हर समय 02 पायलट और 04 इंजीनियर रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य आधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें