Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:अजय भट्ट हुए पट्ट कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी चुनाव सभा में बोले,पढ़ें नैनीताल उधमसिंह नगर लोक सभा सीट अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता/लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आज नैनीताल उधमसिंह नगर के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यालय का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की प्रशंसा करते कहा कि जो विकास कांग्रेस के समय हुआ वह आज दूर दूर तक नहीं दिखाई देता। उन्होंने कहा जनता ने उनको संसद में भेजा तो वह संविदा में रोजगार देने वाली प्रथा को समाप्त करने के लिए संकल्प लेकर संसद में आयेंगे।

YouTube player

उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट अब पट्ट हो गए हैं! जनता के बीच पांच साल तक नहीं गए, कहीं एक अच्छा विकास का खाका तक नहीं खींचा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आईजी कुमाऊँ निवेदिता कुकरेती ने कहा नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए काम होगा*! पढ़ें : कहां पहुंची चार्ज लेने के बाद...
YouTube player

उन्होंने कहा पूरे संसदीय क्षेत्र के लोग उनका चेहरा देखने को बेताब रहे पांच साल आज प्रधान मंत्री का नाम लेकर लोगों का वोट पाकर अपना कल्याण चाहने वाले अजय भट्ट को जनता इस बार भारी मतों से हराकर काम न करने वाले को सबक सिखाने वाली है।

उन्होंने कहा कांग्रेस के समय जो विकास हुआ चाहे सिडकुल की स्थापना हो या सड़कों का जाल, उन्होंने कहा इस बार कांग्रेस को जीतना है और भाजपा को जमानत के लिए जूझना होगा।

इधर उनके साथ आए हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा मुद्दों को लेकर कांग्रेस भाजपा से जवाब मांगेगी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में जनता सबक सिखाए और कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को भारी संख्या में वोट देकर विजई घोषित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वैलिब्रिज का फीता काटकर सांसद ने किया शुभारंभ*! पढ़ें कैंची धाम अपडेट...देखें vdo

इस कार्यक्रम में बिंदुखत्ता कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने सभा की फिर जनसंपर्क करते हुए कहा की जनता अजय भट्ट को काम न करने, झूठ बोलने की सजा देगी।

उन्होंने कहा पांच साल में क्या किया जनता के बीच जाकर जवाब दें अजय भट्ट।

इस दौरान कांग्रेस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल, बलवंत दानू, राजेंद्र सिंह चौहान, भाकपा माले नेता कैलाश पांडे, प्रमोद कुमार कलोनी, देवीदत्त पाण्डेय, मीना कपिल, बालम बिष्ट, गुरदयाल मेहरा, उर्मिला धामी, युवा नेता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, हरीश जोशी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन अधिकारी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र दुर्गापाल, लालकुआं के अध्यक्ष भुवन पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें