Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

आवारा जानवरों से निजात दिलाने की मांग मुखर! पढ़ें लालकुआं विधानसभा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता/ बरेली रोड/चोरगलिया। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आवारा जानवरों के कारण कई घरों के चिराग बुझ गए और हजारों एकड़ खेती किसानी बरबाद हो गई है लेकिन अब तक इसका हल नहीं निकल सका जो बेहद चिंता का विषय है!

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इसके लिए सख्त निर्देश भी दिए हैं लेकिन जिम्मेदार लोग इसको लेकर गंभीर नहीं हैं! आज तक आवारा जानवरों ने कई लोगों को मौत के घाट उतारा है और कई दुर्घटना में मृत हो गए हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता में वन विभाग ने बांटे पांच सौ फलदार/छायादार पेड़*! पढ़ें : किस-किस ने किया प्रतिभाग...

आए दिन लोग मर रहे हैं और जानवर भी घायल होकर सड़क किनारे तड़फ रहे हैं जो गंभीर सोचनीय विषय है।

इन जानवरों की व्यवस्था कैसे हो ? हर कोई जानवर सड़क पर छोड़ रहा है और चारे का अभाव जंगलों में होने से जंगली जानवर तक गांव का रुख कर रहे हैं! पानी के लिए तड़फ रहे जानवर गुस्से में लोगों को मार रहे हैं!

अब आम जनता इसके खिलाफ मैदान में उतरती दिख रही है! लालकुआं तहसील में लोगों ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ज्ञापन भेजा है जिसमें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कहा है कि आवारा जानवरों को सरकारी तंत्र शीघ्र सड़कों और गांवों से हटाए।

यह भी पढ़ें 👉  वीर नारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित! पढ़ें शौर्य दिवस अपडेट...

लोगों ने कहा है कि आवारा जानवरों को तत्काल पकड़ा जाए जिससे जनता को बचाया जाए। तहसील में दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें