Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड:देवदूत बनकर पहुंची SDRF,छलांग लगाते युवक की वक़्त रहते बचाई जान

Ad
खबर शेयर करें 👉

–श्री मणिकांत मिश्रा सेनानायक SDRF ने टीम को किया पुरस्कृत

ADVERTISEMENTS

कोटद्वार

होली का दिन और लोग रंग गुलाल की मस्ती में मदहोश थे वही एक युवक अपने परिजनों से नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए निकल पड़ा, समाज में नई पीढ़ी के इस तरह के लोगों में सहन करने की क्षमता की कमी ने इस युवक को कोटद्वार से लगभग दो किलोमीटर दूर झूला पुल तक ला खड़ा किया यहां उक्त युवक छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था, जिसे SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अपनी सूझबूझ व तत्परता से नीचे कूदने के प्रयास में वक़्त रहते पकड़ लिया व रोप रेस्क्यू करते हुए सही सलामत बाहर लाया गया युवक की पहचान कोटद्वार निवासी के रूप में हुई है।टीम ने देवदूत बनकर पुल से छलांग लगाते युवक की वक़्त रहते बचाई जान।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *महालक्ष्मी पूजन के साथ बिहार में होती है काली की पूजा*! पढ़ें~ अध्यात्म जगत...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय लोगों ने उक्त युवक को पुल के नीचे बने सपोर्टिंग पिलर के बीच देखा, जो लगातार नीचे कूदने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने तत्काल यह सूचना पुलिस को दी। युवक अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थान से कूदने का प्रयास कर रहा था व उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही लग रही थी । ऐसे में रेस्क्यू कार्य को अत्यंत सूझबूझ व सावधानी से त्वरित रूप से करना अति आवश्यक था। SDRF टीम द्वारा स्थिति संवेदनशीलता का आंकलन करते हुए ,युवक से प्रेमपूर्वक वार्तालाप करते हुए पहले रोप के माध्यम से उस तक पहुँच बनाई गई और फिर रोप रेस्क्यू करते हुए पुल व स्पोर्टिंग पिलर के बीच अत्यंत खतरनाक स्थान से युवक को रेस्क्यू कर नीचे लाया गया। यूवक द्वारा अपना नाम राजीव उर्फ राजा उम्र 25 साल पुत्र श्री रामचन्द्र निवासी प्रजापतीनगर मोहल्ला, गाड़ीघाट ,कोटद्वार बताया गया ।जो अपने परिवार से रुष्ट होकर पुल से नीचे छलांग लगाने आ गया था। वक़्त रहते नौजवान की प्राणों की रक्षा करने पर सभी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा SDRF टीम की अत्यंत सराहना की गई व सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक नायब सूबेदार खुशाल सिंह का निधन, पूर्व सैनिक संगठन में शोक की लहर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें