

भवाली/नैनीताल। भारत रत्न से सम्मानित आधुनिक भारत के निर्माता, स्वर्गीय राजीव गांधी जी की शहादत दिवस पर भवाली कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राजीव गांधी जी को भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी को युवा दिलों की धड़कन और उगते सूरज की उपाधि दी। कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट ने कहा,राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। और 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार एवं पंचायत में महिला आरक्षण का अधिकार राजीव गांधी की ही देन है।
राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे भले ही आज वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी टेक्नोलॉजी हमारे बीच में है। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे किनारो के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्या, ऊषा कन्नौजिया, हरेंद्र आर्य, जानकी आर्य, अफसर अली, धनी दुमका, पंकज, रमेश कुमार प्रदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *एक अक्टूबर से बदल रहा है गैस सिलेंडर का नियम*! पढ़ें पूरी खबर…
ब्रेकिंग न्यूज: *मौसम विज्ञान क्या कह रहा है*! देखें ~ मौसम विभाग की अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *शिवानी बिष्ट ने लोअर PCS परीक्षा-2024 में लहराया परचम*! लालकुआं की बेटी ने किया नाम रोशन! पढ़ें किसकी बेटी हैं…