Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

कांवड़िए को जल पुलिस ने बचाया! पढ़ें कहां का है मामला…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गंगा जी में बहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस हुआ ये गंगा जी के किनारे घाट पर नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण तेज बहाव की चपेट में आ गया था कावड़िया, घाट पर नियुक्त जल पुलिस कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा जी के तेज बहाव से निकाला ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस की टीम द्वारा गस्त के दौरान समय लगभग 19:30 बजे गंगा जी के बीचोबीच तेज बहाव में एक व्यक्ति को बहते हुए देखा, पुलिस कर्मियों द्वारा बिना वक्त गंवाए युवक को बचाने के लिए गंगा जी में छलांग लगा दी। गंगा जी का बहाव तेज होने के कारण जल पुलिस कर्मियों को युवक को बचाने में लगभग 200 मीटर आगे घाट के अंतिम छोर के पास सफलता हाथ लगी। टीम द्वारा युवक को गंगा जी बाहर निकाल कर चौकी लाया गया।

पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम जय पुत्र चरण सिंह तथा अपने साथियों के साथ माजरा जज्जर हरियाणा से डाक कावड़ लेकर हरिद्वार/ऋषिकेश आना बताया गया, साथ ही बताया कि उसके अन्य साथी धर्मशाला में रुके है, तथा वह गंगा स्नान करने के लिए अकेले ही गंगा घाट पर आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

इस दौरान गंगा जी मे तैरने के लिए वह शिवमूर्ति के पास से गंगा जी मे उतरा व नहाने लगा, नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह गंगा जी के तेज बहाव में बह गया।*बचाव टीम के सदस्य**(1) हेड कांस्टेबल जलपुलिस चैतन्य त्यागी**(2) हेडकांस्टेबल जलपुलिस हरीश गुसाईं**(3) गोताखोर जल पुलिस विनोद सेमवाल*आपदा राहत दल कर्मी(1)HC वीरेंद्र कुमार (2)C अनिल कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें